फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in azamgarh Overspeed vehicle hit two people and overturned while trying to escape

आजमगढ़: बेकाबू मालवाहक ने दो लोगों को मारी ठोकर, भागने की कोशिश में पलटा

Sun, 24 Apr 2022 12:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Apr 2022 12:06 PM IST
सार

आजमगढ़ के  मुहम्मदपुर बाजार में रविवार सुबह बेकाबू मालवाहक ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। भागने की कोशिश में मालवाहक पलट गया। 

विज्ञापन
Road accident in azamgarh Overspeed vehicle hit two people and  overturned while trying to escape
भागने की कोशिश में पलटा मालवाहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाजार में रविवार सुबह बेकाबू मालवाहक ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ने मालवाहक की गति और तेज कर दी और भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। रानी की सराय कस्बे से निजामाबाद जाने वाले मार्ग पर चक सेठवल गांव के पास  लोगों ने मालवाहक को घेर लिया।

विज्ञापन


भागने की कोशिश में मालवाहक पलट गया। गाड़ी पलटने पर चालक को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गाड़ी और चालक को अपने साथ थाने ले गई। मालवाहक की टक्कर से घायल हुए दोनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed