फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road accident in azamgarh overspeed Scorpio overturned in after crushed boy

Azamgarh: साइकिल सवार बच्चे को रौंदने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, सहम उठे लोग

Sat, 15 Apr 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Apr 2023 05:43 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के ईश्वरपुर गांव के पास शनिवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। साइकिल सवार बच्चे को रौंदने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में जा पलटी। साइकल सवाल बच्चे की मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। 

विज्ञापन
Road accident in azamgarh overspeed Scorpio overturned in after crushed boy
सड़क किनारे पलटी बेकाबू स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास शनिवार दोपहर बाद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। साइकिल सवार बच्चे को रौंदने के बाद बेकाबू स्कॉर्पियो गड्ढे में जा पलटी। साइकल सवाल बच्चे की मौत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोग भी घायल हुए। मगर, लोगों के जुटने से पहले सभी फरार हो गए। घटनास्थल का मंजर देख स्थानीय लोग सहम उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


ईश्वरपुर गांव निवासी आकाश कुमार (13) पुत्र प्रह्लाद शनिवार शाम करीब सवा चार बजे साइकिल से कहीं किसी काम से जा रहा था। गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर ही पहुंचा था कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही स्कार्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में साइकिल सवार आकाश  गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सांसद निरहुआ का लेटर पैड देखते ही भड़क उठे थानेदार, थाने में बंद कर दम भर पीटा!

तीन बहनों का इकलौता भाई था आकाश

आकाश तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्कार्पियो में कितने लोग थे और उन्हें कितनी चोट आई है। इसकी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर से वाहन मालिक से संपर्क करने की कवायद हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed