{"_id":"616d3d2e8de22334491cdf85","slug":"road-accident-in-azamgarh-one-person-killed-and-his-friend-injured-after-unknown-vehicle-hit-his-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Mon, 18 Oct 2021 02:53 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Oct 2021 02:53 PM IST
सार
आजमगढ़ के बनकटिया गांव निवासी आमोद कुमार (30) रविवार रात साढ़े आठ बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। वापसी के क्रम में गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी मो. रफी की बाइक पर सवार हो गया। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
विस्तार
आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी आमोद कुमार (30) पुत्र राजपत रविवार रात साढ़े आठ बजे सब्जी लेने के लिए बाजार गया था। सब्जी लेने के बाद वह गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी मो. रफी के साथ बाइक से घर जा रहा था। अभी वह शारदा सहायक नहर पुल पर ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और भाग निकला।
विज्ञापन
पढ़ेंः जिंदा वृद्धा को बना दिया मृतक, डीएम के सामने हाथ जोड़कर बोलीं- साहब मैं जिंदा हूं, आप छूकर देख सकते हैं
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभार रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल लाए जाने के दौरान आमोद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं मो. रफी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे को दावत देते हाईवे किनारे खड़े ट्रक
घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने आमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि लाटघाट से कांखभार के बीच सड़क किनारे काफी संख्या में ट्रक खड़े रहतें हैं। जिस कारण अक्सर ही हादसे होते रहते हैं। आरोप लगाया कि खई लोगों की मौत के बाद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।