फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road Accident in azamgarh old man died seven people including couple injured

UP Accident: पांच सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत, दंपती सहित सात घायल; आजमगढ़ में मची चीख-पुकार

Fri, 16 May 2025 06:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 16 May 2025 06:40 PM IST
सार

Accident News: आजमगढ़ में विभिन्न स्थानों पर हुए हादसे के बाद पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। यहां एक की माैत हो गई, वहीं अन्य का इलाज जारी रहा।

विज्ञापन
road Accident in azamgarh old man died seven people including couple injured
सड़क हादसे के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Azamgarh: आजमगढ़ जिले में अलग-अलग पांच सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक दंपती सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


बलरामपुर के सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा वर्कशॉप के पास मंगलवार शाम छह बजे बसगीद गांव निवासी बैजनाथ (70) पैदल घर जा रहे थे। तभी एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार सुबह छह बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक दो पुत्रों और चार पुत्रियों के पिता थे।

विज्ञापन

दंपती व दो बच्चे घायल, पीजीआई रेफर
मेंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हादसे में नई गांव निवासी अमित कुमार पांडेय (32) पत्नी प्रिया पांडेय, बेटा शिवांश (4) और बेटी पीहू (3) घायल हो गए। अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल डंडवल मेहनाजपुर थाना क्षेत्र से बाइक पर घर लौट रहे थे। 

मेंहनगर-पल्हना मार्ग पर बाबू की खजूरी और करौती के बीच एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अमित, उनकी पत्नी और दो बच्चों को चोटें आईं। ग्रामीणों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। 

थाना प्रभारी अनुराग कुमार और डायल 112 की टीम ने घायलों को मेंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के कारण उन्हें पीजीआई चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लिया है, लेकिन कार चालक फरार है।

तीन अलग-अलग हादसों में तीन घायल
बलरामपुर में तीन थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में तीन लोग घायल हुए। कंधरापुर थाना क्षेत्र के किशुनदाशपुर निवासी सुरेंद्र प्रताप राय (65) शुक्रवार सुबह 5.30 बजे बाइक से मार्कंडेय मंदिर जा रहे थे। देवगांव-मेहनाजपुर रोड पर एक पिकअप से बचने के दौरान उनकी बाइक ठेले से टकरा गई, इससे वह घायल हो गए। 

दूसरी घटना तहबरपुर थाना क्षेत्र के दगरा गांव में हुई, जहां सर्वेश राम (27) गुरुवार की शाम पांच बजे मंदुरी बाजार से बाइक से घर लौटते समय ट्रक से टकरा गए। तीसरी घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र के मदीयापार गांव में हुई, जहां विजय जायसवाल (40) शुक्रवार सुबह 8.30 बजे ऑटो से आजमगढ़ जा रहे थे। देऊरपुर के पास ट्रैक्टर से टक्कर होने से वह घायल हो गए। ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed