फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ribor hand pumps will be investigated in 110 villages of the district

जनपद के 110 गांवों में रिबोर हैंडपंपों की होगी जांच

Wed, 09 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ribor hand pumps will be investigated in 110 villages of the district
आजमगढ़। जनपद में ग्रामीण इलाकों में इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है। जिन ग्राम पंचायतों में हैंडपंपों के रिबोर पर ज्यादा पैसा खर्च किया गया है। उन गांवों में रिबोर हुए हैंडपंपों की जांच कराने का निर्देश मंडलायुक्त ने दिया है। उनके निर्देश पर सीडीओ की ओर से 22 अधिकारियों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

जनपद की 1872 ग्राम पंचायतों में 69059 इंडिया मार्का हैंडपंप स्थापित हैं। ग्राम पंचायतों में खराब हुए हैंडपंपों के रिबोर का कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा तेजी से किया गया। तभी किसी ने इस कार्य में धांधली की शिकायत मंडलायुक्त से कर दी। इस शिकायत पर मंडलायुक्त ने जिन गांवों में इंडिया मार्का टू हैंडपंपों की मरम्मत में ग्राम पंचायतों द्वारा अधिक पैसा खर्च किया गया है उनकी जांच का निर्देश दिया गया। उनके इस निर्देश पर 112 गांवों का चयन किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा पैसा खर्च करने वाली दो ग्राम पंचायतों की जांच सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला स्वयं कर रहे हैं। सोमवार को उनके द्वारा समेंदा गांव में हैंडपंपों के रिबोर कार्य का निरीक्षण किया गया। शेष गांवों की जांच के लिए उनके द्वारा 22 अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन

एक अधिकारी के जिम्मे होंगे पांच गांव
आजमगढ़। जनपद में रिबोर हुए हैंडपंपों की जांच के लिए नियुक्त किए गए 22 अधिकारियों के जिम्मे पांच-पांच गांव आवंटित किए गए हैं। जिनकी जांच कर अधिकारियों को दस दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 22 अधिकारियों की टीम बनाकर हर एक को पांच गांव में रिबोर हुए हैंडपंपों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश मंडलायुक्त द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में हैं। सबसे ज्यादा हैंडपंपों की रिबोर कराने वाली दो ग्राम पंचायतों की जांच मेरे द्वारा की जाएगी। जिसमें से समेंदा गांव की जांच सोमवार को मेरे द्वारा की गई। अब रानी की सराय विकास खंड के एक ग्राम पंचायत की जांच करनी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आनंद कुमार शुक्ला, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed