फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Reward declared on absconding traders in poisonous liquor scandal

जहरीली शराब कांड में फरार कारोबारियों पर इनाम घोषित

Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Reward declared on absconding traders in poisonous liquor scandal
आजमगढ़। जहरीली शराब कांड के फरार कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को आठ कारोबारियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पवई व दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड को पुलिस महकमा पहले ही मान गया होता तो शायद 39 लोगों की नहीं गई होती जान। एक सप्ताह पूर्व पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर में जहरीली शराब से मौत का प्रकरण संज्ञान में आया था। जानकारी पर एसपी सुधीर कुमार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे थे और प्रकरण को दबाने का प्रयास किया था। तीन दिनों तक जनपद पुलिस व प्रशासन मौतें छोड़, जहरीली शराब की बात तक मानने को तैयार नहीं थी। पवई के बाद दीदारगंज में जहरीली शराब का प्रकरण पहुंचने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच की कवायद शुरू की। ग्रामीणों द्वारा भारी मात्रा में शराब बरामद करने के बाद पुलिस ने पवई व दीदारगंज थाना क्षेत्रों में मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की। मित्तूपुर में बड़े अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ। एक सिपाही समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए। आठ अन्य शराब कारोबारियों का भी नाम प्रकाश में आया। इस बीच सोमवार को जिले में आए एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा ने जहरीली शराब से जिले में आठ लोगों के मौत की पुष्टि किया। पहले इंकार व फिर इकरार के बाद जागा पुलिस महकमा अब अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई में जुटा है। फरार घोषित आठ अवैध शराब कारोबारियों किशन यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव, रवि यादव पुत्र रामधारी यादव, रणजीत उर्फ रंजीत यादव पुत्र रामकेदार यादव निवासी अताईपुर थाना फूलपुर, हिरदेश कुमार यादव पुत्र सूर्यबली यादव निवासी जप्टापुर पकड़ी थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, राहुल कुमार यादव पुत्र प्रमोद यादव निवासी सरावा थाना दीदारगंज, श्यामलाल यादव पुत्र अज्ञात निवासी संग्रामपुर थाना दीदारगंज, संजय सोनी पुत्र सालिक राम निवासी छाछू मौहल्ला थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर व बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू पुत्र रामधनी निवासी नवानगर पैकौली थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर पर एसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed