{"_id":"5d9f6e208ebc3e01557e79cd","slug":"revenue-federation-thundered-in-support-of-demands-azamgarh-news-vns488313112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में गरजा राजस्व महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में गरजा राजस्व महासंघ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर राजस्व महा संघ के धरने को संबोधित करती चित्रा पवार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। चकबंदी विभाग का राजस्व में विलय, समायोजन, प्रतिनियुक्ति न किए जाने, पदोन्नति और वेतन विसंगति को दूर किए जाने की मांग को लेकर राजस्व महासंघ उत्तर प्रदेश शाखा आजमगढ़ द्वारा कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें वक्ताओं ने जनपद के समस्त राजस्व प्रशासनिक अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानून गो, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल संवर्ग, लेखपाल संवर्ग, अमीन संवर्ग, संग्रह अनुसेवक संवर्ग के संवर्गीय सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं धरने की वजह से कलक्ट्रेट और तहसील के कई विभागों पर ताले लटके नजर आए। कर्मचारियों ने आंदोलन के समर्थन में कार्य नहीं किया।
ज्ञापन में राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय का विरोध, छोटी-छोटी जोत को सामकेतिक किए जाने, बिना आधार के राजस्व विभाग में आमेलन, प्रति-नियुक्ति पर रोक लगाए जाने, वेतन उच्चीकरण किए जाने, राजस्व विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियो के वेतन और सुविधाओं , संसाधनों के संबंध में शासन के अन्य विभागों से अलग रखकर विशिष्ट रूप से विचार किए जाने सहित अन्य मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग की गई। धरने में जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, जिला मंत्री पंकज अस्थाना, प्रांतीय संगठन मंत्री रमाकांत सिंह, हेमंत कुमार गुप्ता, बृजेंद्र उपाध्याय, शक्ति प्रताप सिंह, अनिल कुमार पाठक, भरत कुमार सोनकर, नवीन प्रसाद, पंकज कुमार शाही, शैलेंद्र चंद्र सिंह, सैय्यद हिसामुलहक फरीदी, शकील अहमद, हरिद्वार सिंह, प्रेम प्रकाश, कृष्ण कुमार यादव, हरिहर सिंह, अवलेंद्र सिंह, अनिल कुमार तिवारी, बहादुर राम सहित अमीन संघ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
हड़ताल पर रहे कर्मचारी, ग्रामीण रहे परेशान
लालगंज। कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को लालगंज तहसील के सभी कर्मचारी, अधिकारी हड़ताल पर चले गए है। जिससे तहसील के सभी कार्य ठप हो गए। उपजिलाधिकारी को छोड़ कर तहसील के विभिन्न कार्यालयों में ताला बंद था। जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में शामिल होने जाने के कारण तहसील पर किसी न किसी काम से आए ग्रामीणों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा।