फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Returning home from duty, senior railway technician dies in road accident

ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन की सड़क हादसे में मौत

Fri, 22 May 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Returning home from duty, senior railway technician dies in road accident
सरायमीर। निजामाबाद के फरिहां बाजार के पास बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सीनियर टेक्नीशियन की मौत हो गई। वह सरायमीर रेलवे स्टेशन से जिला मुख्यालय पर लौट रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के अतलस पोखरा मुहल्ले के रहने वाले संदीप मौर्य आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान समय में उनकी ड्यूटी सरायमीर रेलवे स्टेशन पर लगी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रेन आने के बाद ड्यूटी समाप्त हुई और वह अपनी बाइक से जिला मुख्यालय के लिए चल दिए। रास्ते में निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के पास बाइक में अनियंत्रित पिकअप से टक्कर लग जाने से उनकी बाइक पिकअप में फंस गई। बाइक के साथ संदीप वर्मा करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए चले गए। घटना के बाद गाड़ी लेकर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उनकी पहचान कर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां परीक्षण कर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed