फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Returned from Mumbai at night, body found hanging from fan in the morning

Azamgarh News: रात को मुंबई से लौटा, सुबह पंखे से लटकता मिला शव

Thu, 26 Sep 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Returned from Mumbai at night, body found hanging from fan in the morning
बरदह। थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव में एक युवक ने मंगलवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

इसहाकपुर गांव निवासी सुफियान 44 वर्ष मुंबई में रहकर कपड़ों की सिलाई करता था। मंगलवार की रात वह मुंबई से घर आया था। बुधवार की सुबह घर में पंखे से गमछे के सहारे उसका लटका शव मिला। मृतक के पास दो बच्चे हैं एक लड़का एक लड़की। पत्नी अंजुम मायके में मखदूमपुर निजामाबाद थाना में बच्चों को लेकर रहती है। सुफियान के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसके घर पर कोई नहीं रहता था ताला बंद था। उसकी पत्नी अंजुम ने बरदह थाने में तहरीर दी। बरदह थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पड़ोसियों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार था। कुछ दिन पहले ही मुंबई गया था, वहां सिलाई का काम करता था। रात को ही मुंबई से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed