{"_id":"5eb802308ebc3e9c9a5fc067","slug":"retired-army-constable-found-dead-on-bed-relatives-fearing-murder-with-a-rope-around-his-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर मृत मिले सेना से सेवानिवृत्त हवलदार, गले में कसी रस्सी से परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर मृत मिले सेना से सेवानिवृत्त हवलदार, गले में कसी रस्सी से परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 10 May 2020 07:01 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 10 May 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
fansi
- फोटो : Social Media
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गांव पिलखुआ में सेना से सेवानिवृत्त हवलदार का शव रविवार की सुबह घर से कुछ दूर ट्यूबवेल के पास चारपाई पर मिला। उनका गला रस्सी से कसा गया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गांव पिलखुवा निवासी हरिनरारायण सिंह (65) सेना में हवलदार थे। वर्ष 2007 में वह सेवानिवृत्त होने के बाद गांव पर ही खेती करते थे। घर से 400 मीटर दूर उनका ट्यूबवेल है। बगल में तालाब में मछली पालन भी करते थे। रात को वहीं ट्यूबवेल पर सोया करते थे। रविवार भोर में उनका पुत्र सोनू ट्यूबवेल पर पहुंचा। पिता को जगाया और बगल के खेत में प्याज की खुदाई करने लगा।
विज्ञापन
आधे घंटे तक पिता के न उठने पर देखा तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। सोनू ने बताया कि गला रस्सी से कसा गया था। उसने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस के साथ सीओ लालगंज अजय यादव मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार वह ट्यूबवेल के दरवाजे की चाभी रस्सी में बांध कर रखते थे। उसी रस्सी से गला कसा गया था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके पर डाग स्क्वॉड भी बुला ली गई थी। खोजी कुत्ता ट्यूबवेल से घर तक जाकर लौट गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों की जल्दबाजी से उलझी कहानी
सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि परिजनों ने ट्यूबवेल से शव हटा दिया था और लेकर घर चले गए थे। इसलिए फॉरेंसिक टीम को भी सुबूत जुटाने में परेशानी हो रही है। वहीं, परिजन जिस रस्सी और टार्च की बात कर रहे हैं, वह ट्यूबवेल से 50 मीटर दूर खेत में मिला है। शव के हटाने से कहानी उलझ गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।