{"_id":"66030ce1bcc3e0b2750df409","slug":"result-of-council-schools-will-have-to-be-prepared-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-113135-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तीन दिन में तैयार करना होगा परिषदीय स्कूलों का परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तीन दिन में तैयार करना होगा परिषदीय स्कूलों का परीक्षाफल
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों की 31 मार्च को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। इसे तैयार करने के लिए शिक्षकों को तीन दिन का समय मिल रहा है। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नया सत्र शुरू होना है। ऐसे में शिक्षकों के लिए परीक्षा के साथ-साथ परिणाम तैयार करना बहुत कठिन है।
जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें कुल करीब करीब तीन लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। उक्त विद्यालयों में 20 मार्च से परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो कि 27 मार्च तक चलेंगी। होली के चलते अवकाश भी रहा। इस हिसाब से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के पास परीक्षाफल तैयार करने के लिए सिर्फ तीन दिन ही हैं। वहीं मूल्यांकन कार्य भी परीक्षा के साथ ही चल रहा है। इस बार रिपोर्ट कार्ड के लिए भी शासन द्वारा बजट जारी किया है। साथ ही रिपोर्ट कार्ड का प्रारूप भी जारी किया गया है।
परीक्षाएं चल रही हैं। साथ-साथ मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। परीक्षाफल समय से तैयार हो जाएगा।- समीर, बीएसए आजमगढ़।