फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Restrictions on special permits for other states

दूसरे राज्यों के लिए स्पेशल परमिट पर रोक

Sat, 22 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Restrictions on special permits for other states
आजमगढ़। परिवहन विभाग ने कोरोना कर्फ्यू के चलते दूसरे राज्यों के लिये जारी होने स्पेशल परमिट पर रोक लगा दी है। जिसके बाद से स्पेशल परमिट जारी होना पूरी तरह से बंद है। सहायक संभागीय कार्यालय से हर महीने 100 से 150 स्पेशल परमिट जारी होते आए हैं।
विज्ञापन

यूपी में रजिस्टर्ड बस अगर दूसरे राज्य में जाती है तो सात दिन के लिए स्पेशल परमिट जारी होने की व्यवस्था है। लेकिन इस समय यह व्यवस्था पूरी तरह से रोक दी गई है। रोकने की वजह कोरोना कर्फ्यू है। ऐसे में स्पेशल परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय परिवहन विभाग के कार्यालय में हर महीने 100 से 150 बस स्वामी शादी विवाह एवं टूरिस्ट की बुकिंग के लिये स्पेशल परमिट जारी कराने आते रहे है, लेकिन रोक के आदेश के बाद कोई भी बस स्वामी कार्यालय नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

स्पेशल परमिट अधिकतम सात दिनों के लिए जारी होता है, जिस पर करीब 800 रुपये का खर्चा आता है। फीस ऑनलाइन जमा होती है। दूसरे राज्यों के लिए स्पेशल परमिट जारी करने पर अभी रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed