फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Research center will be developed on five hectares of land in Gambhirvan.

Azamgarh News: गंभीरवन में पांच हेक्टेयर भूमि पर विकसित होगा शोध केंद्र

Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Research center will be developed on five hectares of land in Gambhirvan.
रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय के निर्माण के लिए सोमवार को गंभीरवन में भूमि का कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पांच हेक्टेयर में शोध केंद्र विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के निर्देश पर कृषि विवि कुमारगंज अयोध्या के विस्तारीकरण के लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। इसी को लेकर कृषि महाविद्यालय कोटवा के अधिष्ठाता डा धीरेंद्र सिंह सहित प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने बीते दिनों गंभीरवन में भूमि का सर्वे किया था। सोमवार को कृषि महाविद्यालय कोटवा को सदर तहसील के गंभीरवन में प्राप्त भूमि का विवि के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के एडीजी प्रसार डा आरके सिंह ने निरीक्षण किया। अधिष्ठाता से भूमि के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि भूमि दो भाग में प्राप्त हुई है। जिसमें एक प्लाट पांच और दूसरा 12.65 हेक्टेयर का है। कुलपति ने बताया कि सर्वप्रथम पांच हेक्टेयर भूमि पर ऊसर सुधार कर शोध केंद्र विकसित किया जाएगा। जिसमें छात्र अपने ट्रायल लगाकर शोध कर सकेंगे। 12.66 हेक्टेयर पर बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। एडीजी ने कहा कि भूमि तक जाने के लिए जिला प्रशासन की मदद से रास्ता तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed