फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Report sought after examining polling stations and polling places

मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की जांच कर मांगी रिपोर्ट

Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report sought after examining polling stations and polling places
नेहरू हाल के सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करत? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को नेहरू हाल सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। इसमें उन्हेें चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की जांच कर वहां की कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

दो चरणों में हुई बैठक में सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक सगड़ी और मार्टीनगंज तहसील, पूर्वाह्न 11.30 बजे से एक बजे तक लालगंज और मेहनगर तहसील के नामित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया। पंचायत चुनाव में लगाए गए जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए थे कि अपने-अपने सेक्टरों में जो भी मतदेय स्थल और मतदान केंद्र हैं, उनका स्वयं निरीक्षण कर मतदेय स्थल एवं मतदान केंद्रों पर दिव्यांजनों के लिए रैंप, पीने का पानी, महिला-पुरुष शौचालय, फर्नीचर, बिजली, दरवाजा, खिड़की, भवन आदि की जांच कर लें। कहीं कोई कमी है तो उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इस क्रम में तहसील सगड़ी, मार्टीनगंज, लालगंज और तहसील मेहनगर के सेक्टर मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में जिस स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं है, उसमें बिजली कनेक्शन कराएं एवं अन्य समस्त कमियों को दूर करें। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि मतदेय स्थल और केंद्र पर शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था एक सप्ताह में दूर करें। इसी के साथ ही जो मतदेय स्थल जर्जर हैं, उनको ठीक कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह, संबंधित एसडीएम और जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed