{"_id":"5eb93c288ebc3e909c3be21a","slug":"report-of-20-more-people-of-mubarakpur-negative-may-got-some-relaxation-azamgarh-news-vns5243247133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर के 20 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, मिल सकती है ढील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर के 20 और लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, मिल सकती है ढील
विज्ञापन
आजमगढ़। वाराणसी के बीएचयू लैब में 29 अप्रैल से फंसे 20 सैंपलों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल गई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को ये रिपोर्ट देने की तैयारी कर ली है कि 21 दिनों से यहां कोई नया पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। ऐसे अब कंटेमेंट एरिया को समाप्त कर यहां ढील दी जा सकती है।
मुबारकपुर के नयापुरा चक सिकठी में आठ कोरोना पॉजिटिव मिलने से इसे हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। नयापुर चक सिकठी के एक किमी के दायरे में कंटेंमेंट प्लान लागू था। अब नयापुरा चकसिकठी में लगभग 21 दिनों से कोरोना संक्रमित नया मरीज नहीं मिला है। ऐसे में यहां का कंटेंमेंट एरिया समाप्त करने पर जिला प्रशासन विचार कर रहा है। इसमें नयापुरा चक सिकठी से भेजे गए कुछ सैंपलों के वाराणसी लैब में फंसी रिपोर्ट बाधा बन रही थी। ये रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को प्राप्त हो गई है। 20 सैंपलों की रविवार रात को आई सभी रिपोर्ट निगेटिव है और अब ये अड़चन दूर हो गई है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन को इस बात का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है कि नयापुरा चक सिकठी में 21 दिन से कोरोना संक्रमित कोई नया मरीज नहीं आया है। वहीं, डीएम एनपी सिंह ने बताया कि जिले के एक मात्र कंटेमेंट एरिया को समाप्त कर 13 मई से यहां कुछ ढील दी जाएगी। पहले सब्जी, दवा, किराना और फलों की दुकानें खोली जाएंगी। पांच दिन बाद फिर समीक्षा कर अन्य गतिविधियां शुरू की जाएंगी।
शुरू हो सकती है करघों और पावरलूम की खटर-पटर
नयापुरा चक सिकठी के कंटेंमेंट एरिया के खत्म होने पर यदि जिला प्रशासन की ओर से ढील दी गई तो रेशम नगरी में करघों और पावरलूम की खटर पटर भी जल्द शुरू हो सकती है। रेशमी साड़ी यहां का प्रमुख उद्योग है। लॉक डाउन के बाद से इस उद्योग पर ताला लगा हुआ है। इससे एक लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। सालाना डेढ़ से दो करोड़ का होने वाला कारोबार ठप हो चुका है। ढील मिलने से इस कारोबार को भी गति मिल सकती है।