{"_id":"676276e3ecb573a3e9023bf0","slug":"remains-of-dead-body-found-on-banks-of-canal-in-azamgarh-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: नहर के किनारे अवशेष मिलने से हड़कंप, व्यक्ति के शव का अवशेष होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: नहर के किनारे अवशेष मिलने से हड़कंप, व्यक्ति के शव का अवशेष होने की आशंका
Wed, 18 Dec 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:49 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गोडसर गांव में अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
छानबीन में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के गोडसर गांव में नहर के किनारे एक अवशेष मिला। अवशेष मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
यह है मामला
मंगलवार की देर रात जहानागंज थाना क्षेत्र के श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के समीप नहर के किनारे अवशेष देखा गया। जिसे देखने से किसी व्यक्ति का अवशेष प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि यह किसी के कमर के ऊपर के हिस्से का भाग है। जिसे जानवरों द्वारा नोचा गया है।
विज्ञापन
अवशेष मिलने की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जहानागंज केके गुप्ता ने बताया कि अवशेष को देखने से ऐसा लग रहा है कि कोई जानवर इसको नोंच कर खा लिया है। फिलहाल शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता सकते हैं।