फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relief: Old meters will be removed only after matching the readings of smart meters

राहत : स्मार्ट मीटर की रीडिंग से मिलान के बाद ही हटेंगे पुराने मीटर

Mon, 15 Sep 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Relief: Old meters will be removed only after matching the readings of smart meters
महराजगंज। उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों पर बिजली निगम ने अहम निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद निगम तत्काल इलेक्ट्रॉनिक मीटर नहीं हटाएगा।
विज्ञापन

अब दोनों मीटरों की रीडिंग का कुछ महीने तक मिलान किया जाएगा। इसमें स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर की रीडिंग एक समान होगी तभी पुराने मीटर हटाए जाएंगे।
जनपद में छह वितरण खंड शहर, सगड़ी, लालगंज, फूलपुर, कप्तानगंज और मुबारकपुर बनाए गए हैं। इन वितरण खंडों में 6.90 लाख उपभोक्ता हैं।
शासन और उर्जा निगम के निर्देश पर सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने हैं। इसमें पहले नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने पर जोर दिया जा रहा है। अब तक 42560 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता ज्यादा बिल आने की कर रहे शिकायत
नए मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रम देखने को मिल रहा है। ज्यादातर उपभोक्ता यह मान रहे हैं कि स्मार्ट मीटर से उनकी बिजली खपत अपेक्षाकृत अधिक दर्ज हो रही है, जिसके कारण बिल भी ज्यादा आ रहा है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की कई शिकायतें शहरी एक्सईएन के कार्यालय मे आ चुकी हंै। इससे स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में संदेह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर प्रणाली उपभोक्ता और निगम दोनों के लिए पारदर्शिता लाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद निगम तत्काल इलेक्ट्रॉनिक मीटर नहीं हटाएगा बल्कि दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान किया जाएगा। यदि स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर की रीडिंग एक समान मिलेगीतभी पुराने मीटर हटाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता को हर समय अपने मोबाइल पर बिजली खपत का लेखा-जोखा मिलेगा। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed