फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Relatives got Laila Majnu's hair peeled, two arrested

परिजनों ने लैला मजनू का छिलवाया बाल, दो गिरफ्तार

Sun, 30 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relatives got Laila Majnu's hair peeled, two arrested
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को विवाहित प्रेमी युगल को परिजनों ने पकड़ लिया और दोनों का सिर मुंडवा दिया। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी युगल दोनों विवाहित है और कई बच्चों के मां-बाप भी हैं। वह कई बार फरार भी हो चुके है। दोनों के बाल मुड़ाने की घटना इस दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
विज्ञापन

प्रेमिका की उम्र 35 साल है और वह कई बच्चों की मां है। कई वर्षों से उसका गांव के ही एक 38 वर्षीय युवक से प्रेम चल रहा है। उसके साथ वह पूर्व में कई बार घर छोड़ कर भाग भी चुकी है। एक सप्ताह पूर्व परिजन उसे घर लाए और पंचायत में दोनों ने अब अपने-अपने घर रहने की बात पर सहमति भी जताई। बावजूद इसके प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलने से बाज नहीं आए। इससे नाराज होकर प्रेमिका के परिजनों ने रविवार को प्रेेमी युगल को एक साथ पकड़ लिया और दोनों का बाल मुंडवा दिया। इस बीच जानकारी होने पर दीदारगंज थाना पुलिस गांव में पहुंच गई और प्रेमी युगल को लेकर थाने पहुंची। जहां प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला द्वारा नामजद किए गए दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed