फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rejuvenation plan stalled due to Kovid, the picture of schools did not change

कोविड से ठहर गई कायाकल्प योजना, विद्यालयों की नहीं बदली तस्वीर

Tue, 08 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation plan stalled due to Kovid, the picture of schools did not change
जिले के परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधरने में अभी और वक्त लग कसता है। बताया जा रहा है कि कोरोना कफ्यू के चलते ज्यादातर विद्यालय शासन के 14 पैरामीटर को पूरा नहीं कर पा रहे। विभाग ने अब तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में करीब 2702 परिषदीय विद्यालयों में से महज एक हजार विद्यालय ही सौ फीसद मानकों को पूरा कर रहे हैं। जबकि, शासन के निर्देशानुसार इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कर रिपोर्ट भेजनी थी। राज्य सरकार ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उक्त विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं में सुधार एवं संतृप्तिीकरण के आदेश दिए हैं। ग्राम प्रधान व पंचायती राज विभाग की ओर से प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराना था। तय बिंदुओं पर सुधारात्मक कार्य बेसिक शिक्षा और पंचायती राज विभाग के आपसी समन्वय से पूरे होने थे लेकिन बहुतायत ऐसे विद्यालय हैं जिसमें अभी तक कार्य नहीं हो सके। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि करीब एक हजार विद्यालय ऐसे हैं जिनमें 14 बिंदुओं पर काम पूरा कर लिया गया है। बाकी के विद्यालयों में कोरोना संक्रमण के कारण सभी कार्य रुक गए हैं। जल्द ही उनमें भी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और स्कूल के छात्रों को आधुनिक शिक्षा और उपकरण के जरिए शिक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed