फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   regnant woman referred from ANM center dies on the way, husband accused of giving wrong medicine

आजमगढ़: एएनएम सेंटर से रेफर गर्भवती महिला की रास्ते में मौत, पति ने गलत दवा देने का लगाया आरोप

Fri, 08 Oct 2021 04:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 04:19 PM IST
सार

पेट और सिर में दर्द होने के बाद गर्भवती महिला को एएनएम सेंटर ले जाया गया। दवा मिलने के बाद आराम हुआ तो महिला को लेकर परिजन घर लौट गए। कुछ ही देर बाद महिला की तबियत फिर खराब होने लगी। 

विज्ञापन
regnant woman referred from ANM center dies on the way, husband accused of giving wrong medicine
एंबलेंस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एएनएम सेंटर से रेफर होने के बाद जिला अस्पताल जाते समय गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति ने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव निवासी अखिलेश की पुत्री नीलम की शादी तीन वर्ष पूर्व दीदारगंज थाना क्षेत्र के धंगवल गांव निवासी अर्जुन से हुई थी। आठ महीने की गर्भवती नीलम इन दिनों अपने मायके में रह रही थी।

विज्ञापन


गुरुवार को अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा। पिता अखिलेश के मुताबिक, नीलम को महुजा एएनएम सेंटर पर ले जाया गया। वहां पर एएनम द्वारा दवा देने पर दर्द कम हुआ। जिसके बाद सभी लोग घर लौट गए। कुछ देर बाद फिर पेट और सिर में दर्द होने लगा। जब हम उसे लेकर दोबारा एएनएम सेंटर पर ले गए तो वहां से उसे जौनपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जौनपुर जाते समय गुरुवार देर शाम आठ बजे रास्ते मे ही मौत हो गई।  नीलम के पिता शव को बरदह थाना लेकर पहुंच गए। नीलम के पति ने गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर के धक्के से अधेड़ की मौत

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे के वार्ड नंबर पांच से अंबारी जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से  50 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी माहुल विजय प्रकाश मौर्य ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक हरिहर यादव पुत्र दयाराम यादव अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के करमुल्लाहपुर का रहने वाला था। वह अपनी  बाइक से अंबारी बाजार में मंडी सब्जी बेचकर घर जा रहा था। रास्ते में ट्रेलर वाहन की चपेट में आ गया। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed