फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Regarding the incident of Prayagraj Phaphamu, AAP submitted a memorandum by demonstrating

प्रयागराज फाफामऊ की घटना को लेकर आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Regarding the incident of Prayagraj Phaphamu, AAP submitted a memorandum by demonstrating
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। प्रयागराज के फाफामऊ में दलित किशोरी के साथ हुए सामूहित दुष्कर्म और परिवार सहित उसकी नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

आप ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि फाफामऊ की यह घटना शोषित, वंचित समाज के साथ प्रदेश में बढ़े हुए अपराधों की नजीर पेश कर रहा है। योगी सरकार पर जातीय विद्वेष के साथ किए जा रहे काम का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। राज्यपाल को संबोधित पत्र में पार्टी ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने, मारे गए दलित परिवार के वाद को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए न्याय दिलाए जाने की मांग किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि यह घटना संविधान के तहत समाज के वंचित, शोषित और गरीब तबके को दिए गए सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकार की हत्या है। दो वर्ष से परिवार अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में पुलिस से गुहार लगा रहा था, लेकिन सरकार और उनके कारिंदे गहरी नींद में सोए हुए रहे। लेकिन जाति देखकर काम करने वाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि प्रदेश प्राभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पुलिस के ऐसे व्यवहार पर योगी सरकार और उनके मंत्रियों को कुं भकरणी नींद से जगाने के लिए आम आदमी पार्टी आजमगढ़ का एक यह प्रदर्शन एक और प्रयास है। कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हम यूं ही तब तक आवाज बुलंद करते रहेंगे, जब तक इस सरकार की नींद टूट नहीं जाती है। 2022 में योगी सरकार की विदाई पक्की है। इस अवसर पर जिला महासचिव इसरार अहमद, रामरुप यादव, राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, गोविंद दुबे, विशेष्ज्ञ मार्य, मोहम्मद अहमद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed