फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Records burn students who disrupted air firing

अभिलेख जला छात्रों ने किया हंगामा, हवाई फायरिंग

Thu, 29 Mar 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 29 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Records burn students who disrupted air firing
फायरिंग - फोटो : SELF
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सइदवारा बाजार के पास स्थित ठाकुर राजबहादुर सिंह महाविद्यालय में बुधवार को नकल का विरोध करने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया। आफिस का ताला तोड़कर कई महत्वपूर्ण अभिलेखों को जला दिया।
विज्ञापन


अध्यापक और स्टाफ को धमक ाते हुए हवाई फायरिंग की। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग निकले। विद्यालय के प्रबंधक ने सात छात्रों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


प्रबंधक डा. तेजेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के सइदवारा बाजार में स्थित ठाकुर राजबहादुर सिंह महाविद्यालय में बुधवार को बीए के छात्रों की परीक्षा थी। इस दौरान कुछ छात्र नकल कर रहे थे। अध्यापकों के इससे रोकने पर नाराज होकर छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छात्र विद्यालय के आफिस में घुस गए और कई महत्वपूर्ण अभिलेखों में आग लगा दिया। इसके बाद छात्रों ने स्टाफ को गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग किया।


इसमें प्रमुख रुप से रानी की सराय थाना क्षेत्र के खैरपुर जगजीवन गांव निवासी भीम यादव, दीपक यादव, सुनील यादव, अजय, संदीप, प्रदीप और विशाल का नाम शामिल है। पुलिस प्रबंधक की तहरीर के आधार पर इन सात छात्रों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली है।

उनकी तलाश की जा रही है। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed