फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recommendation of abrogation of examination

परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति

Mon, 20 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 20 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of abrogation of examination
परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति
जिला प्रशासन की ओर से की जा रही सख्ती के बाद भी कई परीक्षा केंद्रों पर नकल के मामले सामने आ रहे हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने सोमवार को नकल के आरोप में एक परीक्षा केंद्र की गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति दी है। नकलविहीन परीक्षा कराने में असहयोग करने वाले दो केंद्रों को काली सूची में डालने की रिपोर्ट बोर्ड को भेजी है।
विज्ञापन


हाईस्कूल की गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा सोमवार को पहली पाली में हुई। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत पहली पाली में मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गतवा भुआलपुर स्थित रमावती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। इमला बोलकर सवालों के जवाब हल कराने की शिकायत मिली। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अचानक छापेमारी कर नकल होना पाया।
विज्ञापन


उन्होंने इस केंद्र की हाईस्कूल गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की। इसके बाद जेडी मेंहनगर तहसील क्षेत्र में स्थित जय मां शांति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगरदेवपुर भीटी, फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल गांव गुरु वशिष्ठ इंटर कालेज लारादपुर पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान इन दोनों विद्यालयों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बताया कि कालेज के अध्यापक और प्रधानाचार्य भीतर प्रवेश ही नहीं करने दे रहे। यहां खुलेआम नकल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट पर जेडी ने इन दोनों विद्यालयों को काली सूची में डालने की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी। इसी क्रम में सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजी स्मारक इंटर कालेज कादीपुर हरिकेश के लिपिक द्वारा परीक्षार्थियों को नकल कराने की शिकायत की गई। जेडी ने लिपिक के विरुद्ध केस दर्ज कराने का निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed