फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recommendation for suspension of three headmasters and retainer

Azamgarh News: तीन प्रधानाध्यापकों व अनुचर के निलंबन की संस्तुति

Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of three headmasters and retainer
राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को ठेकमा के तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम मिली। निपुण तालिका के तहत बच्चों का चिह्नांकन भी नहीं मिला। एमडीएम रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं किया गया था। टीम ने नाराजगी जताते हुए तीन प्रधानाध्यापक व अनुचर के निलंबन कर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन


प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड हुई सूचनाओं के आधार पर राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर विद्यालयों की जांच की जा रही है। टीम ने जिला मुख्यालय से दूर ठेकमा ब्लाॅक के ऐसे तीन विद्यालयों का चयन कर निरीक्षण किया। टीम सुबह करीब 10:55 बजे कंपोजिट विद्यालय अहिरौली पहुंची। जहां नामांकित 210 बच्चों के मुकाबले मात्र 96 बच्चे मिले। निपुण तालिका के तहत चिह्नांकन नहीं किया गया था। एमडीएम वितरण कर रजिस्टर में अंकित नहीं था। देखा गया कि यहां एक ही शिक्षक भोजन को चेक कर रहा है। जबकि इसके लिए माता समूह बनाया गया है। वहीं अगस्त में एसएमसी की बैठक भी नहीं हुई। आंगनबाड़ी केंद्र पर एक भी बच्चे व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

दिन में 11:55 बजे टीम प्राथमिक विद्यालय चंद्रभानपुर हुंची। यहां चहारदीवारी, हैंडवाश व टोटी नहीं थी। 101 बच्चों के मुकाबले सिर्फ 57 बच्चे मिले। टीम दोपहर 1:30 बजे कंपोजिट विद्यालय बौवापार पहुंची। उक्त विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत चयनित है। जबकि यह मानक के विपरीत है। उक्त विद्यालय में ग्रांट से करीब 77 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। अनुचर अवनीश राय अनुपस्थित मिले। जिसे लेकर टीम ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं। यहां भी निपुण तालिका के तहत कार्य नहीं किए गए हैं। टीम में जीवेंद्र सिंह ऐरी, अमित शुक्ला, विजय शर्मा, धवल कीर्ति, राहुल शर्मा व स्नेही गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed