फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Re- verification of ration cards

राशन कार्ड का फिर से सत्यापन

Thu, 17 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Re- verification of ration cards
 डीएम सुहास एलवाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा  बैठक की। जिम्मेदारों को निर्माण केे मानक के अनुरूप समय से और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पर कहा कि हर हाल में पात्र अभ्यर्थियों का चयन होना चाहिए क्योंकि यह योजना गरिबों के लिए वरदान है। बताया गया कि जिले में  इस बार सबसे अधिक 8 लाख 95 हजार राशन कार्ड बने हैं।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी से संबंधित क्षेत्रों के राशन कार्डों का सत्यापन कराने को कहा।

बोगस और फर्जी राशन कार्डों को 15 दिनों में निरस्त करने का निर्देश दिया। उप श्रमायुक्त को कहा कि प्रत्येक रविवार को जनपद में रहकर साप्ताहिक दुकानों की बंदी को सफल बनाएं और शाम को प्रमाण पत्र भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छात्रवृत्ति समीक्षा में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस स्कूल के बच्चों की छात्रवृत्ति का डाटा उपलब्ध नहीं करा रहे उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।डीएम ने लोहिया आवास के चयन में परियोजना निदेशक, डीआरडीए को कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही लाभार्थी का चयन करें।

लोहिया ग्रामों में विद्युतीकरण की समीक्षा में नागार्जुना द्वारा बताया गया कि 8147 ग्रामों और पुरवों में विद्युतीकरण कराने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1645 मजरे का विद्युतीकरण किया गया है।

इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। मार्केटिंग हब की समीक्षा में उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को फायदा मिलना चाहिए। बैठक में डीएम ने कामधेनु, मिनी कामधेनु, हेल्थ सब सेंटर, मुबारकपुर विपणन केंद्र, वैकल्पिक उर्जा, कौशल विकास मिशन, मुख्य देय, विद्युत देय, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, पारदर्शी किसान योजना आदि की विंदुवार समीक्षा किया।


विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को मानक के अनुरूप निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. अर्चना सिंह, सीएमओ डा. काली प्रसाद,

परियोजना निदेशक एसके पांडेय, जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed