{"_id":"6994a48ec1a7ac0b31082e4b","slug":"rc-of-246-school-vehicles-running-without-fitness-certificate-suspended-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-145686-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रहे 246 स्कूली वाहनों का आरसी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सड़कों पर बिना फिटनेस दौड़ रहे 246 स्कूली वाहनों का आरसी निलंबित
विज्ञापन
आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने जिले में बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट के संचालित हो रहे 246 स्कूली वाहनों को चिह्नित कर पहले नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद वाहन स्वामियों द्वारा फिटनेस नहीं कराए जाने पर अब सभी 246 वाहनों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) निलंबित कर दिया गया है।
विभाग ने वाहन स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर फिटनेस प्रमाणपत्र बनवा लें। तय समय सीमा में फिटनेस नहीं कराने पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में कुल लगभग 1300 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनसे प्रतिदिन बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का कार्य किया जाता है। जांच के दौरान पाया गया कि इनमें से 246 वाहनों की फिटनेस अवधि समाप्त हो चुकी थी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बिना फिटनेस के संचालित किसी भी स्कूली वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। जिन 246 स्कूली वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी, उनके स्वामियों को पहले नोटिस जारी किया गया था। यदि 15 दिनों में फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं कराया गया तो संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़।