फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape with minor while staying at sister's house in azamgarh

आजमगढ़ में बहन के घर रह रही नाबालिग संग दुष्कर्म

Wed, 16 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rape with minor while staying at sister's house in azamgarh
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के घर रह रही नाबालिग के साथ सोमवार की रात गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर इस बात की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची नाबालिग के बहन पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पड़ित परिवार थाने पहुंच कर तहरीर दिया। जिसके आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। लेकिन गंभीरपुर पुलिस प्रकरण को छिपाने में जुटी रही।
विज्ञापन

सोमवार की रात 13 वर्षीया नाबालिग लड़की बहन के घर पर थी। बहन व परिवार के अन्य लोग कहीं गए हुए थे। इसी दौरान अंकित घर में घुस गया और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी नाबालिग के बहन को हुई तो वह परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंच गई। शिकायत पर आरोपी के घर के लोग भड़क उठे और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मंगलवार को पीड़ित परिवार थाने पर पहुंच कर तहरीर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। वहीं प्रकरण जब मीडिया के संज्ञान में आया तो एसओ गंभीरपुर प्रकरण को छुपाने की कवायद में जुटे नजर आए। उन्होंने प्रकरण के बारे में कोई जानकारी देने के बजाए यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि उच्चाधिकारियों से इस बारे में जानकारी करें। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर एसपी सिटी पंकज पांडेय ने घटना के बारे में पता कर जानकारी देने की बात कही, लेकिन घंटे भर बाद तक कोई जानकारी उनके द्वारा भी उपलब्ध नहीं करायी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed