फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape with a minor while sleeping at home, accused arrested

घर में सो रही नाबालिग संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rape with a minor while sleeping at home, accused arrested
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र में अपनी ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने घर में घुस कर मंगलवार की रात दुष्कर्म किया। उसकी चीख सुन कर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करने के बजाय बुधवार की सुबह पुलिस बच्ची व परिजन को थाने उठा लायी और समझौता कराने के प्रयास में जुट गई। पीड़ित परिवार जब समझौते को तैयार नहीं हुआ तो शाम को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

निजामाबाद क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल में रह रही 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात एक कमरे में सोई थी। देर रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोस का 25 वर्षीय युवक किसी तरह घर में घुस कर बच्ची के कमरे तक पहुंच गया। कमरे का दरवाज अंदर से बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुन कर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी किसी तरह दरवाजा खोल कर भाग निकला। परिजनों ने रात में ही यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और किशोरी को परिजनों के साथ थाने पर ले गई। वहां दुष्कर्म के आरोपी से समझौते का प्रयास किया जाता रहा। इस बीच प्रकरण मीडिया के संज्ञान में भी आ गया और पूछताछ शुरू हो गई तथा बच्ची के परिजन भी समझौते को तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर ने तो घटना की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी भी गिरफ्तार है। बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए भेजा जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। थाने पर समझौता कराने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। यह पूरी तरह से अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवशंकर सिंह, एसओ, निजामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed