फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rape of three teenage girls, two child molesters in police custody, two arrested

Azamgarh News: तीन किशोरियों के साथ दुष्कर्म, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, दो गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rape of three teenage girls, two child molesters in police custody, two arrested
अहरौला थाने में एक दुष्कर्म और एक किशोरी को भगाने का मामला दर्ज हुआ है। वहीं मुबारकपुर थाने में एक और कप्तानगंज में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। उक्त चारों मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। वहीं दो मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

अहरौला थाने में 19 जुलाई को एक युवती ने मुकदमा पंजीकृत कराया। आरोप था कि एक बाल अपचारी ने उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को बाल अपचारी को पकड़ी चौराहा से अभिरक्षा में लिया। इसी थाने में आठ अप्रैल को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप था कि उसकी लड़की को एक बाल अपचारी बहला-फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने बुधवार को उक्त बाल अपचारी को फुलवरिया तिराहे से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं मुबारकपुर थाने में 23 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शहीद नगर गांव निवासी आफताब आलम ने घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आफताब आलम को कस्बा मुबारकपुर रोडवेज से गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज थाने में एक महिला ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए आरोप लगाया था कि 21 जुलाई की रात करीब 11ः30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़सरा आइमा गांव निवासी अबुजैद घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को अबुजैद को पासीपुर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed