फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rangaya Raghav's research bench to be built in Maharaja Suheldev State University

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में बनेगा रांगेय राघव का शोध पीठ

Fri, 05 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rangaya Raghav's research bench to be built in Maharaja Suheldev State University
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय में प्रसिद्ध साहित्यकार रांगेय राघव के नाम पर शोध पीठ बनाने की घोषणा की है। बोले ऋषि-मुनियों, क्रांतिकारियों एवं साहित्यकारों की पावन भूमि आजमगढ़ को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सब जनपदवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करने मैं यहां आया हूं। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। कहा कि आजमगढ़ के साथ न्याय नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ विकास के सुपथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को आईटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससेे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर पुलिस लाइन मैदान पर 11.45 बजे उतरा। गार्ड आफ आनर के बाद सड़क मार्ग से आईटीआई मैदान पहुंचे। जहां 143 करोड़ की 50 परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित सभा को सीएम ने भारत माता की जयकार से संबोधित किया। उन्होेंने लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए आभार जताया। कहा, इससे आजमगढ़ की पहचान बढ़ी है। धन्यवाद देने आया हूं, आपने वोट के रूप में ऋण दिया था, उसे उतारने आया हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ विकास के पथ पर अग्रसर होने वाला जिला है। आजमगढ़ की पहचान बढ़ी है। आजमगढ़ के नौजवानों के सामने पहचान का संकट होता था। उसे रहने को होटल रूम इत्यादि नहीं मिलते थे। प्रधानमंत्री का एक भारत श्रेष्ठ भारत का कल्पना कामयाब हो रहा है। लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सीएम योगी का यह पहला दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed