फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramotsav: People danced to the songs of Ram and started chanting for Shri Ram.

रामोत्सव : रामगीतों पर झूम-थिरके लोग, लगे श्रीराम के जयकारे

Mon, 22 Jan 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramotsav: People danced to the songs of Ram and started chanting for Shri Ram.
आजमगढ़। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा नगर राममय नजर आया। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ, लोग खुशी से झूम उठे। नगर के आसिफगंज में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर था। सड़क पर जमकर लोगों ने पटाखे फोड़े और राम गीतों पर जमकर थिरके।
विज्ञापन

लगभग 500 वर्षों के वनवास के बाद जब प्रभु श्रीराम अपने भवन में पधारे तो हर कोई खुशी से झूम उठा। इस पल की तैयारियां लोगों ने काफी पहले से ही कर ली थी। घर को फूलों और झालरों से सजाया गया था। सड़कों पर भी भगवे झंडे और भगवे गुब्बारे सजाए गए थे। हर कोई उत्सव मनाने की तैयारी में जुटा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे प्रभु श्रीराम का आज आगमन हो रहा है। हर किसी को इस ऐतिहासिक क्षण का काफी दिनों से इंतजार था।
विज्ञापन

जैसे ही अयोध्या में प्रधानमंत्री ने भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरी की, श्रीराम के जयकारे से पूरा नगर झूम उठा। इस दौरान लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और राम गीतों पर जमकर थिरके। इस दौरान कई जगहों पर एलईडी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा था। यहां पर हर किसी के कदम ठहर जा रहे थे। जैसे ही टीवी स्क्रीन पर प्रभु श्रीराम के दर्शन होते पूरा स्थल श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के आसिफगंज मुहल्ले में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही खूब पटाखे फोड़े और श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। डीजे पर बज रहे प्रभु राम के गीतों पर भक्त काफी देर तक झूमते रहे। वहीं, दूसरी तरफ सूर्य कुमार सिंह पार्क में महिलाओं ने सोहर गीत भी गाए।


दिन को खास बनाने के लिए जूली ने बच्चे को दिया जन्म
आजमगढ़। महिला अस्पताल में इस खास दिन को देखते हुए काफी तैयारियां की गई थीं। इस दिन कुल 10 बच्चों ने इस दुनिया में कदम रखा। सबसे खास बात रही कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के जितेंद्र सिंह ने अपनी बहन का प्रसव इस दिन कराने का निर्णय लिया था। उनकी बहन जूली की शादी जौनपुर जनपद के भकुरा गांव में लकी सिंह के साथ हुई। बच्चे को इस दुनिया में लाने के लिए चिकित्सकों ने 21 जनवरी को ही ऑपरेशन कराने को कहा था लेकिन जितेंद्र ने 22 जनवरी को ऑपरेशन कराने की बात कही। सोमवार को जूली का ऑपरेशन किया गया।

खूब हुई फूलों की बिक्री, लोगों ने घर से लेकर दुकानों को सजाया
आजमगढ़। दीपावली पर जिस तरह से लोग अपने घरों और दुकानों को फूलों से सजाते हैं। उसी तरह से सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घरों और दुकानों को सजाने में लोग जुटे हुए थे। इसे देखते हुए फूल विक्रेताओं द्वारा जगह-जगह दुकानें सजाई गई थी। नगर के चौक, बड़ादेव, दुर्गा मंदिर रैदोपुर, अटलस पोखरा क्षेत्र में फूलों की दुकानें सजी हुई थी। माली सुनीलकुमार ने बताया कि दिवाली के बाद पहली बार इतनी फूलों की बिक्री आम दिनों में हुई। जनपद में लगभग पांच से छह लाख रुपये के फूलों की बिक्री हुई होगी।

जगह-जगह लगाई गई थी एलईडी स्क्रीन
आजमगढ़। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर जगह-जगह एलईडी स्क्रीन लगाई थी। जहां सड़कों से गुजर रहे लोग खड़े होकर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख रहे थे। नगर के कलेक्ट्रेट, रोडवेज आदि जगहों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का प्रसाद लोगों ने देखा और श्रीराम के जयकारे लगाए।


भंडारे का लोगों ने उठाया लुत्फ
आजमगढ़। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया था। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के साथ ही भंडारा शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed