{"_id":"5f81fc4e8ebc3e9bba211ab5","slug":"ramnagar-pac-jawan-hangs-himself-in-camp-dies-azamgarh-news-vns5521386185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर पीएसी के जवान ने कैंप में लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर पीएसी के जवान ने कैंप में लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
अमिलो/मुबारकपुर। मुबारकपुर थाना के बगल में लगे पीएसी रामनगर के कैंप में शामिल जवान ने शनिवार की भोर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। साथी जवानों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो सूचना मुबारकपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
मुबारकपुर थाने के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिलो में 36 वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का कैंप लगा हुआ है। इस कैंप में शामिल जवान 26 वर्षीय करन सिंह पुत्र उमेश प्रसाद सिंह निवासी फतेहपुर लंका टोला थाना राघवपुर जिला वैशाली बिहार ने शनिवार की भोर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सुबह सो कर उठने पर साथी जवानों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय भी मय दल बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में लेने के साथ ही पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृत जवान 2016 में पीएसी में तैनात हुआ था और वह एक पुत्री का पिता बताया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों को दे दिया गया है। उनके आने का पुलिस इंतजार कर रही है।
00000000000000
पीएसी जवान का शव कैंप स्थल पर शौचालय में रस्सी के सहारे लटकता मिला है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जवान ने आत्महत्या क्यों की है यह तो परिजनों के आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। वहीं पुलिस मृत पीएसी जवान के साथियों से पूछताछ कर कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।