फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony celebration people burst crackers and sang Ram Geet in Azamgarh

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: आजमगढ़ में लोगों ने खूब फोड़े पटाखे, राम के गीतों पर जमकर थिरके; महिलाओं ने गाए सोहर

Mon, 22 Jan 2024 03:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Jan 2024 03:08 PM IST
सार

Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आजमगढ़ वासियों ने खूब पटाखे फोड़े। लोग सुबह से जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। अपने- अपने घरों व आसपास के मंदिरों में पहुंचकर लोगों ने पूजन-अर्चन किया। 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony celebration people burst crackers and sang Ram Geet in Azamgarh
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होते ही जनपद के लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और श्रीराम के गीतों पर लोग जमकर थिरके। प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर लोगों ने काफी तैयारियां की थी। घरों में महिलाएं सुबह से ही साफ-सफाई में जुटी रहीं। वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए सुबह से ही लोग टेलीविजन सके सामने जमे हुए थे।  

विज्ञापन


प्राण-प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के लिए जगह-जगह एलईडी वैन लगाई गई थी। जैसे ही प्रधानमंत्री ने प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की, जय श्री राम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस दौरान लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े और प्रभु श्रीराम के गीतों पर थिरके। लोगों ने कहा आज मेरे घर राम आए हैं। इस पल को लोगों ने यादगार बनाने के लिए काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन


महिलाओं ने सोहर गाए और प्रभु राम की आरती उतारी। जगह-जगह कीर्तन और सुंदर कांड का पाठ होता रहा। शाम को लोग इस अवसर पर दिवाली की तरह दीप जलाकर मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed