{"_id":"bbd05d1031b925e518837087922176bb","slug":"rakesh-sp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी राकेश ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी राकेश ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद सदस्य पद के सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव ने शनिवार को पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बेसिक शिक्षा, बाल पुष्टाहार और ऊर्जा राज्यमंत्री वसीम अहमद के अलावा सभी विधायक मौजूद थे।
शनिवार को पार्टी कार्यालय से मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विधान परिषद सदस्य पद के सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उनका काफिला डीएवी मैदान में आयोजित सम्मेलन में पहुंचा।
जहां सपा कार्यकर्ताओं ने राकेश कुमार यादव को फूलमालाओं से लाद दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आजमगढ़ और मऊ की जनता ने हमेशा समाजवादी पार्टी का साथ दिया है। इसके पूर्व भी स्थानीय निकाय चुनाव में हमेशा समाजवादी परचम फहराया है।
विज्ञापन
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निगाह में आजमगढ़ और मऊ का विशेष दर्जा और लगाव है। पार्टी प्रत्याशी राकेश कुमार यादव ने कहा कि आजमगढ़-मऊ के विकास की गति में योगदान देने के लिए प्राणप्रण से समर्पित रहूंगा।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास के नारे के साथ चुनाव मैदान में आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाने का आह्वान किया। सभा को मऊ जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदर्शन यादव, नफीस अहमद, रामकृष्ण यादव, विधायक बैजनाथ पासवान, अंशा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ, मीरा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ आदि उपस्थित थे।