{"_id":"dbdf18fbc1c67f872a15f9efe964d30f","slug":"rajiv-gandhi-gave-a-new-direction-to-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी ने दी देश को नई दिशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी ने दी देश को नई दिशा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 22 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज भारत जिस संचार क्रांति पर चमक रहा है वह राजीव गांधी की ही देन है।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किया। हवलदार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति की शुरुआत कर देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। जिसके कारण आज देश का विकास तेजी से हो रहा है।
उनके बताए रास्ते पर चलकर ही भारत ने विश्व में ऊंचा स्थान अर्जित किया है। इस मौके पर राजकुमार पांडेय, लालसा राय, मालती मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, डा. अशोक सिंह, चंद्रपाल यादव, ओंकार पांडेय, राजमंगल सिंह, बृजेश नंदन पांडेय, विजेश्वर सिंह, राजनरायन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता रजनीश सिंह की अध्यक्षता में शोक बैठक का आयोजन कर स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी र्गई। इस अवसर पर अधिवक्ता अनिल गौड, अशोक पांडेय, लालसा यादव, नवीन चंद अस्थाना, ब्रजेश नंदन पांडेय, दिनेश श्रीवास्त, पीएन सिंह, ठाकुर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष सूर्यनरायण तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अंबारी संवाददाता के अनुसार, कस्बा स्थित आरोग्य निकेतन सभागार में जिला उपाध्यक्ष डा. नंद किशोर यादव की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने गांव एवं गरीब के हित के लिए संपूर्ण भारत वर्ष में त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था लागू की। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य मो. इस्माइल शाह एवं संचालन प्रधानाचार्य हरिबंश यादव ने किया।