{"_id":"634073b23898135d1620a46e","slug":"raised-voice-to-establish-dumping-ground-elsewhere-azamgarh-news-vns677827977","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थापित करने की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थापित करने की उठाई आवाज
विज्ञापन
आजमगढ़। पुरानी जेल परिसर में बने डंपिंग ग्राउंड के विरोध में उप्र अभिभावक महासंघ ने शुक्रवार को डीएम विशाल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।
उप्र अभिभावक महासंघ के महासचिव गोविंद दुबे ने कहा कि आजमगढ़ तीन तरफ से तमसा नदी से घिरा है। शहर की तरफ आवाजाही का मुख्य मार्ग पुराने जेल से ही होकर जाता है। यह शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक है। इसी मुख्य रास्ते पर नगर पालिका-प्रशासन द्वारा वर्षो से डंपिंग ग्राउंड स्थापित कर दिया गया है।
दिन भर बड़े-बडे़ वाहनों से कूड़ा यार्ड में भेजने के लिए कूड़ा वाहनों की कतार लगी रहती है। इससे जाम की समस्या होती है। इससे आमजन का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ आजमगढ़, सुंदर आजमगढ़ के नाम पर आजमगढ़ वासियों को दुर्गंध, सड़न में जीने के मजबूर करने वाली नगर पालिका-प्रशासन की कारस्तानियां अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं।
प्रशासन लगातार इस समस्या की अनदेखी कर रहा है। लेकिन, अब उप्र अभिभावक महासंघ अब चुप नहीं बैठेगा। डीएम से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कचरे को सीधे यार्ड तक भेजे जाने की व्यवस्था करने की मांग की। चौरसिया महासभा के अध्यक्ष अरूण चौरसिया ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड से चंद कदमों की दूरी पर रिहायशी घनी आबादी निवास करती है।
विज्ञापन
इस ग्राउंड से उठने वाले दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का प्रसार बढ़ रहा है। व्यवस्था सुधारने तक हम आवाज उठाकर आमजनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। इस मौके पर युधिष्ठिर दुबे, आनंद पाठक, अभिषेक सिंह, अनिल तिवारी, अरुण चौरसिया, मो. अंजुम, बाबी श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, अरविंद चौबे, अजय राय, जगपाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।