फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Railway crossing barrier fell on e-rickshaw, jam remained for hours

Azamgarh News: ई-रिक्शा पर गिरा रेलवे क्रासिंग का बैरियर, घंटों लगा रहा जाम

Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing barrier fell on e-rickshaw, jam remained for hours
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को बड़ा हादसा उस समय होते-होते रह गया, जब रेलवे फाटक का बैरियर टूटकर ई-रिक्शा पर गिर गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। बैरियर हटने के बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

फरिहा रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार की दोपहर ट्रेन के आने का समय होने पर गेटमैन ने फाटक को बंद करना शुरू कर दिया। तभी फरिहा की ओर से निजामाबाद जा रहा ई-रिक्शा चालक पहले बैरियर को क्रासकर अंदर घुस गया। जैसे ही उसने दूसरे बैरियर को क्रास करना चाहा। बैरियर उसके ई-रिक्शा पर गिर गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बैरियर के टूटकर गिरने से वहां लंबा जाम लग गया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद टूटे बैरियर को रास्ते से हटाया गया, तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सियाराम यादव ने ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया और कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed