फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   raid in pollithyne godown

बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में फिर बरामद हुई लाखों की प्रतिबंधित पॉलिथीन

Wed, 28 Aug 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
raid in pollithyne godown
शहर के ब्रह्मस्थान स्थित प्रतिबंधत प्लास्टिक के सामानों के गोदम पर छापे मारी करते एसपी त्रिवेणी - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के ब्रहमस्थान क्षेत्र स्थित दो मकानों में बने गोदामों से पचास लाख से अधिक के प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई है। पुलिस ने गोदाम के मालिक सगे व्यापारी भाइयों को गिरफ्तार कर बरामद माल व्यापारियों के गोदामों में ही सील कर दिया गया है। लगभग नौ माह पूर्व भी इसी गोदाम से लाखों के प्रतिबंधित पॉलिथीन की बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन

पिछले साल 15 जुलाई से प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पॉलिथीन के साथ ही थर्माकोल के थाली-गिलास आदि पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी धड़ल्ले से इसका प्रयोग व बिक्री चल रही है। सीएम ने पुन: सख्त निर्देश जारी किया तो एक बार फिर पुलिस व प्रशासनिक अमला जागा और मंगलवार को पुन: मनीष बरनवाल के ब्रहमस्थान स्थित दो तीन मंजिले आवास पर छापेमारी कर पचास लाख से अधिक कीमत के प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। एसपी त्रिवेणी सिंह, एसडीएम सदर प्रशांत नायक, सीओ सिटी ईला मारन समेत भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त कार्रवाई की गई। एसपी सिटी ईला मारन ने बताया कि ब्रह्मस्थान मुहल्ला निवासी मनीष बरनवाल व आशीष बरनवाल काफी दिनों से प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल की बिक्री कर रहे है। एक बार पूर्व में भी इनके यहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। इसके बाद भी इन दोनों ने पॉलिथीन व थर्माकोल का भंडारण व बिक्री नहीं बंद किया। दोनों भाइयों को पुलिस ने दूसरी बार भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन की बरामदगी पर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें इससे पहले 28 नवंबर को तत्कालीन एसडीएम सदर अरूण कुमार व सीओ सिटी अजय यादव के नेतृत्व में मनीष बरनवाल के दो मकानों में बने गोदामों से पचास लाख की प्रतिबंधित पॉलिथीन, थर्माकोल की प्लेट, गिलास कटोरी आदि बरामद किया था। तीन माले के दोनों मकानों में अंडरग्राउंड से लेकर ऊपरी तल तक माल भरा हुआ था।
विज्ञापन

इनसेट
पिता की दुकान पर भी हुई छापेमारी
आजमगढ़। मनीष बरनवाल व आशीष बरनवाल के पिता अभय नरायन मुख्य चौक क्षेत्र में दुकान करते है। इस दुकान से भी गोदाम में रखे गये प्रतिबंधित पालिथीन व थर्माकोल के सामान बेचे जाते है। पुलिस टीम ने ब्रहमस्थान के साथ ही गिरफ्तार व्यापारियों के पिता के मुख्य चौक स्थित दुकान पर भी छापेमारी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ माह में दूसरी बार बरामद हुआ लाखों का माल
आजमगढ़। नौ माह पूर्व ब्रहमस्थान स्थित मनीष बरनवाल के गोदाम से ही लाखों के प्रतिबंधित पॉलिथीन की बरामदगी हुई थी। कई दिनों तक बरामद माल गोदाम में ही सील कर पड़ा रहा। बाद में प्रशासन ने उसे मऊ भेज कर डिस्पोज कराने का दावा किया। बरामद लाखों के पॉलिथीन व थर्माकोल के सामानों को डिस्पोज हुए अभी छह माह से कम का समय हुआ है और व्यापारी ने पुन: गोदाम में लाखों का प्रतिबंधित माल भर लिया। लाखों के नुकसान के बाद भी पुन: प्रतिबंधित सामानों की बिक्री व गोदाम में रखा जाना मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed