राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द: आजमगढ़ में कांग्रेस ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन, कहा- BJP कर रही साजिश
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने को लेकर शनिवार को आजमगढ़ में कांग्रेस ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद से आजमगढ़ जिले में कांग्रेसियों में उबाल है। शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बीजेपी सरकार पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई को भी भाजपा की साजिश बचाया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर सत्याग्रह किया। रामधुन गाया और संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये संकल्प लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना उनके सच बोलने की सजा है। भाजपा सरकार लगातार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।
जिला महासचिव अजीत राय ने कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करना लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र बचाने के लिए हम लोग सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे।
ये भी पढ़ें: लंबे समय बाद पुराने अंदाज में दिखे CM योगी, पीएम मोदी के सामने राहुल गांधी पर जमकर बरसे
विपक्षी एकता के लिए मेहनत करें राहुल गांधी
बलिया में सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि राहुल गांधी निर्भिकता से लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे थे। सरकार ने उनकी सदस्यता समाप्त कर उसे दबा दिया है। राहुल गांधी लोकसभा में जो विचार रखना चाहते थे सरकार ने वह रास्ता ही बंद कर दिया।
राहुल को अब सुअवसर मिल गया। अब वे पूरे समय विपक्षी एकता के लिए मेहनत करें। कहा कि राहुल गांधी अगले लोकसभा चुनाव में तानाशाह हुकुमत को उखाड फेंकने का संकल्प लें। उन्हें चाहिए कि समान विचारधारा वालों के साथ अभी से तालमेल का प्रयास करें। पूर्व विधायक ने राहुल गांधी को सुझाव दिया कि वे खुद प्रधानमंत्री की दौड़ से बाहर रह कर किंगमेकर की भूमिका निभाएं।
लोकतंत्र को कुचल रहा सरकार का बुलडोजर
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी की बैठक कार्यालय समता भवन पर शनिवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर समाजवादी बाबा साहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती के जिले में आगमन पर एक अप्रैल को लोहिया भवन पर आयोजित बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में सदर विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र, संविधान और इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है।
सरकार के खिलाफ बोलने वाले विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में डाला जा रहा है। भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। पूरा देश भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के चलते दहशत में है। सरकार का बुलडोजर लोकतंत्र को कुचल रहा है। समाजवादी पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के दुश्मनों को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।