{"_id":"68599cf56e3259ce090eb28e","slug":"quota-shop-selected-amid-security-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-133361-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सुरक्षा के बीच हुई कोटे की दुकान का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सुरक्षा के बीच हुई कोटे की दुकान का चयन
विज्ञापन
सरायमीर। मिर्जापुर ब्लॉक के चकिया इब्राहिमपुर में सोमवार को कोटे की दुकान का चयन हुआ। इसमें रामअवध को 280 लोगोें का समर्थन मिला और कोटे की दुकान के हकदार बने।
चकिया इब्राहिमपुर में कोटे की दुकान के लिए बीते 15 अप्रैल को भी चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसमें रामअवध एक वोट से विजयी हुए थे लेकिन दूसरा पक्ष कोटे की दुकान के लिए दोबार चयन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को एडीओ पंचायत राममिलन पासवान, सेक्रेटरी परविंदर मौर्य अन्य कर्मचारियों व सरायमीर थाने की पुलिस के साथ गांव में पहुंचे। कोटे की दुकान के लिए रामअवध और अभिषेक खड़े हुए। रामअवध को 280 ग्रामीणों का समर्थन मिला वहीं, अभिषेक बीबीपुर को 255 लोगों का ही समर्थन मिला। इस प्रकार से रामअवध को 25 अधिक लोगों का समर्थन मिलने के बाद कोटे की दुकान के हकदार बने। इस मौके पर थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय, बेलाल अहमद आदि मौजूद रहे।