फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Questions on death in-laws removed the body of son-in-law from the pyre police arrived and got the body exam

Azamgarh News : मौत पर सवाल; ससुराल वालों ने चिता से उतरवाया दामाद का शव, पहुंची पुलिस ने शव का परीक्षण कराया

Tue, 01 Apr 2025 09:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Apr 2025 09:53 PM IST
सार

युवक की आत्महत्या के बाद ससुराल और मृतक के परिजनो के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद ससुराल वालों ने शव को चिता से उतरवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फिर से परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Questions on death in-laws removed the body of son-in-law from the pyre police arrived and got the body exam
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कटरा बवाली मोड गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो मृतक के ससुराल और उसके परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ससुराल वालों के कहने पर चिता पर रखे शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 5 बजे शिवकुमार ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ठंडी सड़क के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष निहार नंदन ने बताया कि ससुराल पक्ष और परिजनों के बीच विवाद हुआ। शव को चिता से उतरवाकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया। युवक ने जहर खाकर आत्महत्या किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की मौत और पत्नी से विवाद बना कारण : परिजनों ने बताया कि शिवकुमार की शादी बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के पकवा इनार निवासी रूपा से हुई थी। दो महीने पहले उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था और वह अपने मायके में रह रही थी।


29 मार्च को बच्चे की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद से शिवकुमार गहरे तनाव में था। उसका अपनी पत्नी से भी विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि इन्हीं कारणों से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed