फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Question on new voter list: Lakhs of names deleted, yet same person has vote in three places

नई वोटर लिस्ट पर सवाल : लाखों नाम कटे, फिर भी एक ही व्यक्ति के तीन स्थान पर वोट

Tue, 14 Apr 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Question on new voter list: Lakhs of names deleted, yet same person has vote in three places
एसआईआर सूची की फोटो। संवाद
आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। एसआईआर को लेकर पहले ही सपा और कांग्रेस हमलावर हैं। शुक्रवार को प्रकाशित सूची में पालिटेक्निक बूथ की सोमवार को जब संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा पड़ताल की गई तो तीन नाम ऐसे मिले जिन्हें कई बार सूची में दर्ज किया गया है। इस सूची में रिषभ राय नाम व्यक्ति का जहां तीन जगहों पर नाम शामिल है वहीं सत्यम श्रीवास्तव और राधेश्याम गुप्ता के नाम दो जगहों पर शामिल किए गए हैं। इसे लेकर सूची पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी सूची में आजमगढ़ सदर विधानसभा में 31,256 पुरुष और 36,133 महिला मतदाता कम हुए हैं। इसके अलावा लालगंज में 18,446 पुरुष और 27,959 महिला मतदाता घटे हैं, जबकि मेंहनगर में 13,771 पुरुष और 24,030 महिला मतदाताओं की कमी दर्ज हुई है। इसी तरह अतरौलिया में 8,267 पुरुष और 19,878 महिला, गोपालपुर में 11,360 पुरुष व 20,311 महिला, सगड़ी में 8,600 पुरुष व 17,495 महिला, मुबारकपुर में 8,475 पुरुष व 18,635 महिला मतदाता कम हुए हैं। निजामाबाद में 7,403 पुरुष और 19,910 महिला, फूलपुर पवई में 9,502 पुरुष व 19,375 महिला जबकि दीदारगंज विधानसभा में 10,273 पुरुष और 20,395 महिला मतदाता सूची से बाहर हुए हैं। इस प्रकार जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या अब 33,62,770 हो गई है। इनमें 18,29,710 पुरुष, 15,33,011 महिला एवं 49 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम सूची की जांच करने में राजनीतिक दल जुटे हैं। वहीं संवाद न्यूज एजेंसी ने पॉलिटेक्निक बूथों के मतदाता सूची की जांच की। जांच में सामने आया है कि तीन ऐसे व्यक्ति इस सूची में शामिल हैं जिनके नाम मतदाता सूची में दो से तीन बार शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो भी एक और पिता का नाम भी एक
एसआईआर के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम दो से तीन बार दर्ज किए गए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इनके नाम के साथ ही इनकी फोटो भी एक ही है। इतना ही नहीं इनके पिता का नाम भी एक ही है फिर भी सूची में इस प्रकार की गड़बड़ी समझ से परे है।
इस प्रकार हैं मतदाताओं के नाम
भाग संख्या मतदाता के नाम
149 राधेश्याम गुप्ता
151 राधेश्याम गुप्ता
149 सत्यम श्रीवास्तव
149 सत्यम श्रीवास्तव
149 रिषभ राय
140 रिषभ राय
152 रिषभ राय
एसआईआर के जरिए गड़बड़ी की जा रही है इसे लेकर समाजवादी पार्टी पहले से ही अपनी आवाज को बुलंद कर रही है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद इस प्रकार की गड़बड़ी हमारे दावों को सही साबित कर रही है।
दुर्गा प्रसाद यादव, सदर विधाायक।
एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों के लोग बौखलाए हुए हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन हुआ है अगर इसमें गड़बड़ी हुई है तो हम लोग प्रशासन को अवगत कराकर इसे दुरुस्त कराने का काम करेंगे।

अखिलेश मिश्रा, भाजपा, प्रतिद्वंदी।
हमारी ओर से मतदाता सूची में दो से तीन बार नाम दर्ज होने की जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि इन लोगों ने बीएलओ के साथ ही दूसरा आवेदन भी किया था। इसके कारण टेक्नीकल फाल्ट से ऐसा हुआ है। इसके लिए संबंधित बीएलओ को शोकाज नोटिस जारी किया जा रहा है।-नरेंद्र गंगवार, एसडीएम सदर और ईआरओ।

एसआईआर सूची की फोटो। संवाद

एसआईआर सूची की फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed