फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Qasidas presented in praise of Hazrat Ali on Eid-e-Ghadeer

Azamgarh News: ईद-ए-गदीर पर हजरत अली की शान में पेश हुए कसीदे

Mon, 08 Jun 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Qasidas presented in praise of Hazrat Ali on Eid-e-Ghadeer
मेजवां। इमाम हजरत अली की ताजपोशी के पर्व ईद-ए-गदीर को फूलपुर क्षेत्र तथा आसपास के शिया बहुल गांवों में रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर हजरत अली के अनुयायियों ने विभिन्न स्थानों पर महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया। महफिलों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा और पूरे क्षेत्र में खुशी एवं जश्न का माहौल बना रहा। ईद-ए-गदीर के अवसर पर चमावा, मेजवां, कंदरी, नाहरपुर, मख्खपुर, बिजहर, खपड़ा गांव, बेलहरी इमाम अली समेत कई गांवों में विशेष महफिलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम और कसीदे पेश किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रमों के समापन पर आयोजकों ने लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया तथा बच्चों को खाद्य सामग्री के पैकेट दिए गए। शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां स्थित इमामबाड़े में महिलाओं ने विशेष महफिल आयोजित की, जिसमें कसीदे पेश किए गए। इस दौरान ‘नारे हैदरी’ की गूंज से इमामबाड़ा गूंज उठा। बेलहरी इमाम अली गांव में मस्जिदों और इमामबाड़ों को आकर्षक झालरों से सजाया गया था। इस अवसर पर मौलाना फरमान हैदर ने ईद-ए-गदीर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब ने अपने अंतिम हज से लौटते समय मक्का और मदीना के बीच स्थित गदीर-ए-खुम नामक स्थान पर हजरत अली का हाथ थामकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी (खलीफा) और पहला इमाम घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed