{"_id":"f3eec27d30f9a449cf3ce14afe6bba47","slug":"put-on-running-bike-punks-jump-then-fell-and-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से भागते बदमाशों पर लगाई छलांग, गिरे तो धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से भागते बदमाशों पर लगाई छलांग, गिरे तो धर दबोचा
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 01 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी ममता ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ अपनी भाभी के गहनों को बचा लिया बल्कि दो लुटेरों को भी पकड़वाया। जबकि तीसरा बाइक छोड़कर भाग निकला। गांव के लोगों ने पकड़े गए बदमाशों की जमकर धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार की रात की है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
दौलताबाद गांव निवासी नगीना राम की पत्नी और छोटी बहन ममता रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शौच करने गई थी। तभी बदमाश वहां से बाइक से गुजरे। महिला देखकर रुक गए और ममता की भाभी को तमंचा दिखाकर आतंकित किया और उसका मंगलसूत्र, कर्णफूल आदि छीनकर भागने लगे। तभी कुछ दूर मौजूद ममता ने अचानक बाइक सवारों पर छलांग लगा दी, जिससे असंतुलित होकर तीनों गिर पड़े। ममता और उसकी भाभी ने सरफराज और अरुण को पकड़ लिया और मदद के लिए शोर मचाने लगी। जबकि तीसरा साथी मौका देखकर वहां से भाग निकला।
दोनों बदमाशों ने अपने को छुड़ाने के प्रयास में दोनों को न सिर्फ दांत काटे बल्कि मारपीट भी की, लेकिन उन दोनों ने बदमाशों को नहीं छोड़ा। आबादी से करीब ही होने की वजह से गांव के लोग वहां पहुंच गए और बदमाशों की पिटाई शुरू कर दी। तभी क्षेत्र भ्रमण पर निकले एसओ जहानागंज वहां पहुंच गए और लोगों के चंगुल से दोनों को छुड़ाकर थाने लाए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जिगरसंडी गांव निवासी अरुण सिंह पुत्र सुभाष, जहानागंज थाने के कनैला गांव निवासी सरफराज खान पुत्र नूरहसन के रूप में हुई। एसओ राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि अरुण और सरफराज के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है। एसओ सहित गांव के लोगों ने ममता के साहस की प्रशंसा की।
विज्ञापन
इथानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव ने गांव की दोनों महिलाओं की बहादुरी की प्रशंसा की है। कहा कि वह इस बाबत अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएंगे। यदि पुरस्कार के लिए नाम मांगा गया तो वह दोनों महिलाओं के नाम सम्मान के लिए भेजेंगे, ताकि अन्य महिलाएं भी इनकी बहादुरी से प्रेरणा ले सकें।