{"_id":"64ececd9decd3e1ad809c4c4","slug":"pushpa-gf-is-making-a-dent-in-the-e-ticket-broker-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3415-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुष्पा जीएफ से दलाल ई टिकट में लगा रहे सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुष्पा जीएफ से दलाल ई टिकट में लगा रहे सेंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रेलवे के तत्काल टिकट के अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क फैला है। विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से कारोबारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर तत्काल कोटे का टिकट बुक कर रहे हैं। इन दिनों मार्केट में पुष्पा जीएफ सॉफ्टवेयर लॉन्च है। इससे दलाल टिकट में सेंध लगा रहे हैं।
तमाम छापेमारी के बाद भी प्रतिबंधित साफ्टवेयर को हैक कर टिकट दलाल सक्रिय हैं। टिकट की कालाबाजारी को रोकने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर एक ही पते पर अलग-अलग आइडी बनाने वालों को जांच के दायरे में लिया गया है। तमाम सख्ती के बाद भी कालाबाजारी नहीं रुक सकी है। कहीं सहज जन सेवा केंद्र की आड़ तो कहीं प्रतिबंधित साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकटों की दलाली की जा रही है। अलग-अलग जगहों पर बैठे एक्सपर्ट कुछ ही पलों में हाईस्पीड इंटरनेट का प्रयोग कर टिकटों को बुक कर रहे हैं।
सटीक जानकारी न मिलने से आरपीएफ भी इन्हें नहीं पकड़ पा रही है। आरोपितों से हुई पूछताछ में इस तरह के कई राजफाश हुए हैं। इन दिनों बाजार में नए-नए साफ्टवेयर उपलब्ध हैं। जिसमें पुष्पा जीएफ नया साफ्टवेयर हैं जिसमे रेड मिर्ची, रेड मैंगो, ब्लैक वोल्टी, कोविड-19, रेडबुल, डेल्टा व डेल्टा प्लस व ब्लैक टीएस समेत तमाम साफ्टवेयर शामिल हैं।
विज्ञापन
000000000000
प्रतिबंधित साफ्टवेयर की भूमिका
आजमगढ़। तत्काल टिकट आरक्षण कराने वाले गिरोह के सदस्य कई लोगों की टिकट बुकिंग का डाटा पहले से ही साफ्टवेयर में अपलोड कर तैयार रहते हैं। जैसे ही वेबसाइट खुलती है गिरोह इस साफ्टवेयर के जरिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक कर एक साथ कई टिकट बुक करा लेते हैं। जिन्हें काफी ऊंची कीमत पर बेचा जाता है।
कोट
जिले में अवैध साफ्टवेयर का प्रयोग कर रेलवे टिकट बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अब तक कई लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। -रमेशचंद मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ, आजमगढ़