फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Purvanchal Expressway toll tax imposed in three placec of azamgarh and one place in ghazipur

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: आज से आजमगढ़ में तीन और गाजीपुर में एक जगह लग रहा टोल टैक्स

Sun, 01 May 2022 10:20 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़/गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़/गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 May 2022 10:20 AM IST
सार

 लखनऊ से गाजीपुर तक 340.8 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन 16 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है। लेकिन, अब तक टोल नहीं देना पड़ता था। 

विज्ञापन
Purvanchal Expressway toll tax imposed in three placec of azamgarh and one place in ghazipur
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: आजमगढ़ के सठियांव में बना टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल टैक्स लगना शुरू हो गया। लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं।  आजमगढ़ में तीन और गाजीपुर में एक जगह टोल लग रहा है। यूपीडा के मीडिया सलाहकार के अनुसार, कर्मचारी टोल प्लाजा पर रविवार सुबह से मुस्तैद हैं।

विज्ञापन


लखनऊ से गाजीपुर तक 340.8 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन 16 नवंबर 2021 से शुरू हो गया है। लेकिन, अब तक टोल नहीं देना पड़ता था। अब रविवार से टोल वसूला जा रहा है। आजमगढ़ में तीन स्थानों फूलपुर तहसील के फुलवरिया, सगड़ी तहसील के सेहदा और सदर तहसील के सठियांव में टोल प्लाजा बनाया गया है।

विज्ञापन

मऊ में एक भी टोल प्लाजा नहीं 

शनिवार को कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटे रहे। सेहदा टोल प्लाजा का निर्माण काफी पहले ही पूरा कर लिया गया था। इसलिए इसे शुरू करने के लिए तैयारी की जरूरत नहीं है। अन्य दो जगह शनिवार को कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे। गाजीपुर में मरदह में स्थापित टोल प्लाजा पर एक दिन पहले तक तैयारियां जोर-शोर से चलती रहीं। मऊ में टोल प्लाजा नहीं बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की ये दरें चालू वित्त वर्ष में प्रभावी रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed