{"_id":"58b311cc4f1c1bbe56830e05","slug":"puncture-cycle-jolted-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंक्चर साइकल को धक्का लगा रहे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंक्चर साइकल को धक्का लगा रहे राहुल
अमर उजाला ब्यूरो /आजमगढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-बसपा को अपराधियों की पार्टी बताते हुए कहा कि एक ओर अतीक अहमद है तो बहन जी के यहां मुख्तार अंसारी है। 15 वर्ष से चल रहे सपा-बसपा और बुआ-भतीजे के खेल ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कहा-भाजपा की सरकार बनी तो पांच साल में उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बना देंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को शहर के एसकेबीएम कालेज के मैदान पर सदर के भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र और सरदहा बाजार के श्रीमती तपेश्वरी देवी जायसवाल इंटर कॉलेज के मैदान पर गोपालपुर विधानसभा के प्रत्याशी श्रीकृष्ण पाल के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। दावा किया कि प्रदेश में एक-तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश और राहुल का नाम न लेते हुए कहा कि अब तक हम एक से परेशान थे, अब दो आ गए हैं। दो शहजादे कैसे हैं बताऊं, एक से अपनी मां, दूसरे से अपना बाप परेशान है, दोनों से प्रदेश परेशान हैं। राहुल बाबा पंक्चर हुई साइकिल को धक्का लगा रहे हैं। सभाओं में आए लोगों से उन्होनें पूछा, बताएं आजम खां, गायत्री प्रजापति, अतीक अहमद और आपके विधायक किस पार्टी में हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश को हर साल एक लाख करोड़ रुपये और ढाई साल में ढाई लाख करोड़ रुपये दिए लेकिन सपा सरकार ने कोई कार्य नहीं किया।
राहुल बाबा पूछते हैं कि मोदी जी आपने क्या किया। वह मोदी जी से जवाब मांग रहे हैं। हम पूछते हैं कि आपके परिवार ने देश में साठ साल शासन किया लेकिन क्या किया। कहा, ढाई साल में मोदी सरकार ने दो करोड़ से ज्यादा माताओं के घर गैस का चूल्हा पहुंचाने का काम किया। मोदी ने युवाओं, गरीबों, पिछड़ों, दलितों के लिए 93 योजनाएं बनाकर भेजीं जो जनता तक नहीं पहुंची। कहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री जिस दिन शपथ लेगा, उसी दिन अध्यादेश लाकर प्रदेश के सभी कत्लखाने बंद कर दिए जाएंगे। सभी युवाओं को लैपटाप देने का काम किया जाएगा। पूरे प्रदेश में वर्ग 3-4 की भर्तियां बहाल कर जिसका अधिक अंक पाने वालों को बगैर इंटरव्यू के नौकरी दी जाएगी। सात दिन में भू माफिया को उल्टा लटकाकर उन्हें सीधा किया जाएगा। शहर के केएसबीएम कॉलेज के मैदान पर हुई सभा में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, राधामोहन सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश, जयनाथ सिंह, शिवनाथ, सहजानंद राय, राकेश सिंह, नरेंद्र सिंह, नीलम सोनकर आदि मौजूद रहे। उधर, सरदहा बाजार में हुई सभा में प्रमोद सिंह, मेल्हुराम शास्त्री, लालसा निषाद, दुर्गा मिश्र, दीपक, अभय, घनश्याम मौर्य, रविंद्र सिंह मौजूद थे।