फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protests erupted as soon as the case was filed, protested at the DM-SP office

मुकदमा दर्ज होते ही भड़के, डीएम-एसपी आफिस पर किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jul 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Protests erupted as soon as the case was filed, protested at the DM-SP office
आजमगढ़। सोशल मीडिया पर एक निजी अस्पताल के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले में आईएमए की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज होने पर समर्थक भड़क उठे। उन्होंने एसपी और डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोरोना काल के दौरान भारी भीड़ जुटा आफिस पहुंचने पर एसपी नाराज हुए और नियमों की अनदेखी न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट अस्पताल के बारे में दुष्प्रचार करने के मामले में आईएमए की तहरीर पर अरविंद सिंह, विनीत सिंह रीशू, विवेक पांडेय और अभिषेक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इससे उनके समर्थक बृहस्पतिवार को आक्रोशित हो उठे। डीएम और एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि अस्पताल के मानक में कमी है। कोरोना संक्रमण काल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। शिकायत पर डीएम ने इस पर जांच बिठाई है। जांच को दबाने के लिए अस्पताल प्रशासन और आईएमए मुकदमा दर्ज करा रहा है। प्राइवेट चिकित्सक अपने अस्पताल बंद करने और चिकित्सकीय सुविधा न देने की धमकी दे रहे हैं। यह अभिव्यक्ति की आजादी के खिलाफ खतरा है। प्रदर्शन करने वालों ने अस्पताल की जांच जल्द पूरी किए जाने की मांग की। कहा कि मानक की अनदेखी कर संचालित हो रहे सभी प्राइवेट अस्पतालों की जांच होनी चाहिए। संचालन की अनुमति देने वाले सीएमओ पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। विनीत सिंह, विवेक सिंह, राजेश चंद्र मिश्रा, आशुतोष द्विवेदी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed