फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protests by villagers over disturbances in electricity bill

बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों का विरोध-प्रदर्शन

Wed, 10 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Protests by villagers over disturbances in electricity bill
ठेकमा। क्षेत्र के बड़गहन गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। उपकेंद्र बरदह जेई को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारी गांव में बहुत कम नजर आते हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी दो साल पहले गांव में मीटर लगा कर चले गए। जिससे बिजली बिल को लेकर ग्रामीण बहुत परेशान हैं। बिजली का बिल भी काफी ज्यादा आ रही है। कभी कोई भी विभाग का अधिकारी कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बरदह विद्युत उप केंद्र के जेई ने आश्वासन दिया जांच कर उसका समाधान किया जाएगा। धरने में शामिल राम पलट राजभर, यदुराई, अजीत सिंह, सनी सिंह व राहुल सिंह सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed