फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Protests against low compensation

कम मुआवजा मिलने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 22 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Mon, 22 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Protests against low compensation
प्रदर्शन
समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का कम मुआवजा देने का आरोप लगाते हुए किसानों ने नाराजगी जताई है। सदर तहसील के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। उधर, फूलपुर में भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए जो जमीन किसानों की जा रही है, उसका रेट बहुत कम है। फोरलेन के लिए अधिगृहीत जमीन का जिस रेट से मुआवजा दिया जा रहा है उसी रेट पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए भी मुआवजा दिया जाए। यदि किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलेगा तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में पंकज, अंबुज राय, सूरज, शिवकरन, अरविंद गिरी, रामसिंगार यादव, रमेश पाल, उमेश पाल, राजेश कुमार, सतिराम, श्यामलाल आदि मौजूद रहे। फूलपुर संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के शम्साबाद पूरा कोदई बिडंहर, मय चक, खजुरा पूरा दूबे के लोगों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए अधिगृहीत भूमि का मुआवजा कम देने पर नाराजगी जताई। सोमवार को ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हमें हमारी कीमती जमीन का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। शासन स्तर से जमीन की कीमत मात्र 22400 रुपये बिस्वा की दर से दी जा रही है जबकि बाजार का मूल्य वर्तमान में लाखों रुपये से अधिक है। ज्ञापन देने वालों में जगदीश राय, राधे राय, तेज बहादुर, विजय बहादुर, बंटी राय, इंद्रसेन राय, उमापति पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed